GOVERNMENT OF INDIA |
MINISTRY OF TEXTILES |
RAJYA SABHA |
UNSTARRED QUESTION NO-640 |
ANSWERED ON-24.07.2015 |
Effluent treatment plant under RR TUFS |
640 . | Dr. R. Lakshmanan |
|
भारत सरकार
वस्त्र मंत्रालय
राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या: 640
24 जुलाई, 2015 को उत्तर दिए
जाने के लिए
आरआरटीयूएफएस के अंतर्गत अपशिष्ट शोधन संयंत्र
640. डा. आर. लक्ष्मणन:
क्या वस्त्र मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि:
(क) 1 अप्रैल, 2014 से लेकर अब तक आरआर-टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन फंड स्कीम (टीयूएफएस) के
अंतर्गत खर्च की गई निधि का ब्यौरा क्या है;
(ख) क्या वस्त्र अपशिष्ट
शोधन संयंत्र का संस्थापन भी आरआर-टीयूएफएस का एक अभिन्न अंग है; और
(ग) यदि हां, तो इस संबंध में 1 अप्रैल, 2013 से लेकर अब तक खर्च की गई धनराशि का ब्यौरा
क्या है और यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं?
उत्तर
वस्त्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
(श्री संतोष कुमार गंगवार)
(क): आरआरटीयूएफएस के अंतर्गत 01.04.2014 से आज तक सब्सिडी के रूप में 411.26
करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
(ख): जी, नहीं।
(ग) और (घ): प्रश्न नहीं उठता।

@post a comment*.
0 comments:
Post a Comment